इंदिरा आवास के घर ने निगल ली परिवार के पांच सदस्यों की जिंदगी ; संभलने का भी नहीं मिला मौका

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानस पंचायत स्थित नया पानापुर गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां, इंदिरा आवास के अचानक गिर जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. मृतकों की पहचान मो बबलू, उसकी पत्नी रोशन खातुन, बेटी रुखसार, बेटा चांद और बेटी चांदनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी लोग घर में सो रहे थे. ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. सूचना के बाद अकीलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है.

Add

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह ईंट एवं सीमेंट की पक्की छत वाला मकान लगभग 25-30 वर्ष पुराना था. देर रात अचानक मकान का छत गिर जाने से यह हादसा हुआ, जिसमें पांचों व्यक्तियों की मृत्यु सोये अवस्था में ही हो गई. सभी मृतकों के शवों के मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु दानापुर, पटना भेजा गया है. घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *