होने वाले जीजा को साली से हुआ प्यार तो भाग कर मंदिर में रचाई शादी

0 minutes, 1 second Read

ARWAL DESK – होने वाले जीजा को साली से हुआ प्यार तो दोनों ने भाग कर मंदिर में शादी रचा ली. बताया जा रहा है कि अप्रैल में उसकी शादी उक्त लड़की के बड़ी बहन से होनेवाली थी. शादी से पहले ही युवक को साली पर दिल आ गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल जिला के कुर्था थाना क्षेत्र के भतु बिगहा व सबलक सराय गांव के प्रेमी जोड़ों ने शनिवार को कुर्था सूर्य मंदिर में पहुंचकर शादी रचाई. जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के भतू बिगहा गांव निवासी रामचंद्र केवट के पुत्र आदित्य कुमार की शादी सबलक सराय गांव निवासी अनिल केवट के बड़ी पुत्री के साथ अप्रैल माह में शादी होना तय था. तिलक की रश्में तीन माह पूर्व ही पूरे कर लिए गए थे.

बस सिर्फ अप्रैल माह का इंतजार था, लेकिन जिस लड़का से उस लड़की की शादी होनी थी उस लड़के को लड़की के छोटी बहन से प्यार हो गया. दोनों में प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लड़का लड़की दोनों भागकर शनिवार को थाने पहुंच गये. जिसके बाद पुलिस के पहल पर दोनों प्रेमी जोड़े को कुर्था सूर्य मंदिर भेजा गया, जहां मंदिर के पुजारी पंडित सतीश पांडे के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्रेमी जोड़े की शादी रचाई गई. दोनों प्रेमी जोड़े ने कुर्था प्राचीन सूर्य मंदिर में पहुंचकर भगवान सूर्य को साक्षी मानकर साथ जीने मरने की कसमें खाई. हालांकि जैसे ही खरमास माह में कुर्था प्राचीन सूर्य मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी की बात लोगों ने सुना देखते-देखते कुर्था सूर्य मंदिर परिसर में सैकड़ो लोगों का जमावड़ा लग गया.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *