एचआईवी/ एड्स से बचाव एवं नियंत्रण हेतु युवाओं एवं आमजनों में जागरूकता लाने के लिए चलाया जाएगा सघन अभियान : सिविल सर्जन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा की अध्यक्षता में एचआईवी एड्स से बचाव एवं नियंत्रण हेतु युवाओं एवं आमजनों में जागरूकता किए जाने के लिए (इंटेंसिफाइड कैंपेन) सघन अभियान के आयोजन हेतु जिला स्तरीय कार्यकारी समूह का बैठक किया गया.उक्त बैठक में डॉ चंदेश्वर सिंह, जिला इम्यूनाइजेशन पदाधिकारी के द्वारा सारण जिला के अंतर्गत एचआईवी के परिपेक्ष में परिस्थितियों को साझा किया गया. इस मामले में जिला एड्स पर्यवेक्षक अभय दास ने बताया की भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं राज्य स्तरीय आदेश के आलोक में आज एचआईवी/ एड्स से युवाओं एवं आमजनों को बचाव एवं नियंत्रण हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान,

जिसका आयोजन सारण जिला में विश्व युवा दिवस 12 अगस्त 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक किया जाना है, इसको लेकर जिला के विभिन्न सरकारी विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि के साथ चर्चा किया गया. इस बैठक में उपाधीक्षक सदर अस्पताल एवं डॉ के एम दुबे के द्वारा राज्य स्तर से प्राप्त गतिविधि जिनका आयोजन की जिम्मेवारी जिला के सभी संबंधित विभाग एवं संस्थाओं से है उनकी रूपरेखा विभागों के साथ साझा किया गया. जिला समन्वयक रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसके जागरूकता हेतु अभियान चलाए जाने का विश्वास विभाग को दिलाया गया.

साथ ही जीविका के प्रतिनिधि के द्वारा जिला में व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने के पहल का स्वागत किया गया. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भी स्कूलों इस अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन करवाने का विश्वास दिलाया गया. इस जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की बैठक में जिला के कई महत्वपूर्ण विभाग / संस्था के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, सहयोगी संस्थाओं के साथ साथ सदर अस्पताल के एड्स विभाग के सभी परामर्शी एवम कर्मियों ने भाग लिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *