हाईवा चालक की संदेहास्पद मौत ; हत्या या दुर्घटना जांच के बाद होगा खुलासा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत राजवाड़ा गांव स्थित रोड कंस्ट्रक्शन प्लांट के समीप हाईवा पर एक चालक को मृत पाया गया. उसके शरीर पर जख्म के निशान भी पाए गये हैं. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तरैया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ किया. उस दौरान मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत चकिया थाना क्षेत्र के करवदिया गांव निवासी 30 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में की गई, जोकि हाईवा चलाता था. इस संबंध में बताया जा रहा है कि सतीश हाईवा से सामान लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी आया था, जहां आज उसका शव कंस्ट्रक्शन कंपनी के समीप खड़े हाईवा एवं डाला के बीच भाग पर पेट के बल लेटा हुआ बरामद किया गया है. उसके मुंह, ललाट व कोहनी पर चोट का निशान भी पाया गया है.

Add

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं पहचान के बाद इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दे दी गई. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे और शव लेकर चले गए. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वही इस मामले में परिवार वालों का आरोप है कि मारपीट कर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा की पूरा मामला क्या है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *