हत्या कर नदी के समीप खेत में फेंके गए शव को पुलिस ने किया बरामद ; शिनाख्त के बाद होगा खुलासा

0 minutes, 0 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंके गए शव की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृत व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण इस हत्या के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्ट्या मामला मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

अधेड़ का शव पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदित सिंह ढाला स्थित गंडकी नदी के समीप अरहर खेत से बरामद किया गया है. मृतक के सिर और गले पर जख्म के निशान मौजूद है. हालांकि शव की पहचान नहीं होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब पहचान के बाद ही पता चलेगा कि वह युवक कहां का रहने वाला है और किन परिस्थितियों में उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंका गया था. फिलहाल जांच जारी है. वही शव की पहचान को लेकर आसपास के गांव में फोटो भेज कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *