गोरखपुर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य को ले इन गाड़ियों का किया गया मार्ग विस्तार

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पूर्व से थावे जं0 तक चलाई जा रही 19409/19410 साबरमती-गोरखपुर-साबरमती साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार छपरा तक किया गया है तथा 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार गोण्डा तक किया गया है एवं 20103/20104 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार भटनी तक निम्नवत किया गया है. * 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 28 एवं 30 मई तथा 04 एवं 06 जून को देवरिया सदर स्टेशन से 18.35 बजे तथा सिवान स्टेशन से 19.45 बजे छूटकर थावे के स्थान पर छपरा 21.25 बजे पहुंचेगी तथा वापसी यात्रा में 19410 गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मई तथा 01, 06 एवं 08 जून,2026 को सीवान से 02.05 बजे तथा देवरिया सदर से 03.25 बजे छूटकर थावे के स्थान पर छपरा 01.00 बजे पहुंचेगी. 

Add

* 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29, 31 मई तथा 01, 03 एवं 05 जून को बस्ती स्टेशन से 21.47 बजे छूटकर गोरखपुर के स्थान पर गोण्डा 23.30 बजे पहुंचेगी तथा वापसी यात्रा में 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मई तथा 02, 03, 05 एवं 07 जून को गोरखपुर के स्थान पर गोण्डा से 03.10 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 04.16 बजे छूटेगी.  * 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 मई से 06 जून,2026 तक देवरिया सदर से 12.50 बजे छूटकर गोरखपुर के स्थान पर भटनी 13.30 बजे पहुंचेगी तथा वापसी यात्रा में 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 29 मई से 07 जून तक गोरखपुर के स्थान पर भटनी से 20.35 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 20.50 बजे छूटेगी. इन गाड़ियों का शेष स्टेशनों पर ठहराव एवं समय पूर्ववत रहेगा. 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *