गोपालगंज में सुरक्षा बल की बस व कंटेनर की भीषण ट’क्कर में तीन जवानों की मौ’त ; एक दर्जन से अधिक घा’यल

0 minutes, 4 seconds Read

GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गोपालगंज से सुपौल जा रहे सुरक्षा बलों की तीन बसों की कंटेनर से सीधी टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में बस चालक के साथ सुरक्षा बल के दो जवानों की मौत मौके पर हो गई है. जबकि एक दर्जन से अधिक जवान घायल है. जिनका उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहिमा एनएच-27 पर पेट्रोल पंप के समीप घटी है. बताया जा रहा है कि 242 सिपाही तीन बस में सवार होकर गोपालगंज से सुपौल जा रहे थे. सुरक्षा बलों की बस और कंटेनर में भीषण टक्कर हुई है.

जिसमें बस चालक के साथ दो जवानों की मौत हुई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिधवलिया महम्मदपुर, बरौली, माधोपुर, बैकुंठपुर की थाना पुलिस एवं 12 डायल की गाड़ियों के मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुचाया गया. जहां ग्रामीणों ने भी काफी सहयोग किया. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि थोड़ी देर लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया. लोग कुछ समझ नही पा रहे थे और भागने लगे. समाचार प्रेषण तक मौके पर बचाव कार्य जारी था.

बताया जा रहा है कि गोपालगंज पुलिस लाइन से तीन बस में 242 महिला व पुरुष जिला बल के जवान चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहें थें. रास्ते में बरहिमा मोड़ के पास बस रोककर सभी नाश्ता कर रहे थें. तभी तेज रफ्तार में आई कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में अशोक उरांव नाम के ड्राइवर की मौत मौके ओर हो गई है, जबकि ईलाज के दौरान पवन महतो और दिग्विजय की मौत हो गई है. वहीं एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है. वहीं सदर अस्पताल को अलर्ट करते हुए घायलों का इलाज के लिए एंबुलेंस अस्पताल लाया जा रहा है.बताया जा रहा की हादसा इतना दर्दनाक था कि दो बसों के बीच में कई पुलिस के जवान फंस गए और उन्हें निकालने की कोशिश घंटे तक होती रही. वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने सदर अस्पताल में पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मौके पर राहत एवं में बचाव कार्य युद्ध स्तर पर होने की बात कही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *