गोपालगंज के युवक की छपरा में ह’त्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर पांच अ’पराधियों को किया गिरफ्तार ; पत्नी के अवैध संबंध को लेकर की गई थी उसकी ह’त्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / GOPALGANJ DESK – गोपालगंज निवासी टेंपो चालक मुन्ना ठाकुर की छपरा के बनियापुर में हत्या मामले का पुलिस ने 10 दिनों के अंदर उद्भेदन कर दिया है. उसकी हत्या पत्नी के अवैध संबंध को लेकर की गई थी. बनियापुर थाना पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सरण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि बीते 15 नवंबर को बनियापुर थानांतर्गत पिठोरी नहर के समीप एक अज्ञात शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत पिपरा गांव निवासी मुन्ना ठाकुर के रूप में की गई थी.

बनियापुर थाना पुलिस दल द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उक्त घटना में संलिम मुख्य अभियुक्त श्याम सुन्दर साह सहित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. उनके निशानदेही पर मृतक का मोबाईल एवं हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया है. पूछ ताछ के क्रम में हत्या का कारण मृतक की पत्नी से मुख्य अभियुक्त श्याम सुन्दर साह के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर सुनियोजित साजिश के तहत मृतक की हत्या की गई थी. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अपराधियों में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत बनौरा गांव निवासी श्याम सुंदर साह, खजुराती गांव निवासी दिलीप कुमार, हमीनपुर गांव निवासी गणेश कुमार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी राजू कुमार एवं सेंदुआरी गांव निवासी तेरस कुमार शामिल हैं. विदित हो कि गोपालगंज निवासी मुन्ना ठाकुर को बैकुंठपुर से टेंपो रिजर्व पर कुछ लोगों के द्वारा छपरा लाया गया था. जहां बनियापुर स्थित पिठौरा नहर के समीप उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *