गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन की बदहाल व्यवस्था, बेपरवाह रेलवे प्रशासन ; किसी कोच में एसी नहीं चलने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा से चलकर गोमती नगर जाने वाली छपरा–गोमती नगर एक्सप्रेस में शुक्रवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार ट्रेन में लगे एचओजी (हेड ऑन जनरेशन) लोको में खराबी आ जाने के कारण एसी कोचों की शीतलन व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई. जिसके चलते एसी बोगियों में बैठे यात्रियों को भीषण गर्मी में सफर करना पड़ा. ट्रेन के अंदर का तापमान बढ़ने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान नजर आए. कई यात्रियों ने गर्मी और उमस के कारण बेचैन नज़र आये यात्रियों का कहना था कि एसी कोच का किराया देने के बावजूद उन्हें जनरल बोगी से भी बदतर स्थिति में यात्रा करनी पड़ रही है.

कुछ यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब इंजन में खराबी थी तो ट्रेन को चलाने से पहले उसे ठीक किया जाना चाहिए था. यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेन में समस्या होने के बावजूद रेलवे की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं किया गया. ना तो समय पर सूचना दी गई और ना ही यात्रियों की सुविधा के लिए कोई विशेष इंतजाम किया गया. भीषण गर्मी के बीच इस तरह की लापरवाही से यात्रियों में खासा आक्रोश देखा गया. एसी ख़राब होने से यात्री कोच से बाहर गेट पर आकर यात्रा कर रहे थे. वही बच्चे ट्रेन में गर्मी से निजात पाने की जद्दोजहद मे लगे रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *