गोलीकांड के लाइनर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; देसी कट्टा एवं कारतूस बरामद

0 minutes, 4 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला के गुठनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलीकांड के लाइनर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी के द्वारा बताया गया कि कांडों में संलिप्त अपराधियों की गिफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. उसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कांड सं0-92/26 के गोलीकांड में लाइनर के रूप में कार्य कर रहा वांछित अभियुक्त दीपक सिंह नहर के रास्ते चकिया की तरफ जा रहा है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेवासी तीन मुहानी के पास सघन वाहन जांच प्रारंभ किया गया. जांच के दौरान एक पैदल व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया.

Add

 

पूछ-ताछ के क्रम में उसने अपना नाम दीपक सिंह, पिता-अशोक सिंह, साकिन-भलुआ, थाना-गुठनी, जिला-सिवान बताया. जांच एवं तलाशी के क्रम में उनके पास से 01 देसी कट्टा एवं 02 कारतूस बरामद किया गया. उल्लेखनीय है कि कांड सं0-92/26 में सुनील सिंह को कुछ अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर देने की घटना कारित की गई थी. इस संबंध में गुठनी थाना अन्तर्गत धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त ने कांड सं0-92/26 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिवान जिला के गुठनी थाना अंतर्गत भलुआ गांव निवासी दीपक सिंह बताया गया है, जिसके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *