गो’ली लगने से जख्मी दारोगा रश्मि रंजन की इलाज के दौरान मौ’त

0 minutes, 2 seconds Read

PATNA DESK –  – गोली लगने से जख्मी दारोगा रश्मि रंजन की चार दिनों तक इलाज के उपरांत अंततः मौत हो गई. दारोगा रश्मि रंजन की इलाज के दौरान पटना के IGIMS में मौत हुई है. रविवार को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. उनकी पत्नी और दोनों जुड़वा बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है. बता दें कि सिविल कोर्ट में तैनात दारोगा रश्मि रंजन कई दिनों से तनाव में चल रहे थे. 3 जनवरी को उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया और अपने सिर में गोली मार ली थी.

वे औरंगाबाद के रहने वाले थे, जो कि हवाई अड्डा थाना इलाके में किराये के मकान में पत्नी और जुड़वा बेटों के साथ रहते थे. रश्मि रंजन 2009 बैच के दारोगा थे. वे पटना सिविल कोर्ट में स्पीडी ट्रायल में तैनात थे. पिछले कुछ दिनों से वे काफी डिप्रेशन में थे. मिली जानकारी के अनुसार गांव में उनका नाम किसी केस में दे दिया गया था. जिसके बाद से वे काफी परेशान रह रहे थे. 3 जनवरी को पटना स्थित आवास पर उन्होंने खुद को गोली मार ली थी. इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां स्थिति नाजुक होता देख डॉक्टरों ने आईजीआईएमएस में रेफर कर दिया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *