घात लगाए अपराधियों ने पि’स्टल के बल पर स्वयं सहायता समूह के कर्मचारी से लू’ट लिए डेढ़ लाख रुपए

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गाछी के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर स्वयं सहायता समूह के कर्मचारी से करीब डेढ़ लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियापुर प्रखंड से नगवा जाने वाले सड़क पर नगवा गाछी गांव के समीप घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल पर स्वयं सहायता समूह के कर्मचारी को रोककर उसके पास से वसूली के करीब डेढ लाख रुपए लूट लिए है.

इस मामले में स्वयं सहायता समूह के कर्मचारी जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र निवासी पप्पू कुमार के द्वारा दरियापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसमे उसके द्वारा बताया गया है कि वह अन्य गांव से पैसे की वसूली कर नगवा गांव में महिला समूह का बैठक करने जा रहा था. उसी बीच नगवा गाछी के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेकर उसकी बाइक को आगे से घेर लिया और उसके ऊपर पिस्टल तान दिया.

जिसके बाद वसूली गई रकम करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिया और आराम से निकल गये. जिसके बाद उसके द्वारा शोर मचाया गया लेकिन अपराधी भाग निकले थे. फिर वह थाना पहुंचा और लूट की शिकायत की. वहीं पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *