घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग करने वाले 3 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0 minutes, 0 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –   रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जिसको लेकर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं. इसी क्रम में आज छापामारी अभियान चला. जिसमें घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग करने वाले 3 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. बता दें कि सारण जिला में एलपीजी की किसी भी तरह की कालाबाजारी को रोकने के लिये जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निदेशानुसार आज सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर औचक जांच एवं निरीक्षण किया गया. इसी क्रम में सोनपुर अनुमंडल में 11 जगहों पर छापेमारी की गई. जिसमें से दो जगह पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते पाया गया. जांच क्रम में सदर एसडीओ ने बताया कि ग्रीन बावर्ची रेस्टॉरेन्ट एवं राधेश्याम स्वीट्स के विरुद्ध सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.


सदर अनुमंडल अंतर्गत 21 जगहों पर छापेमारी की गयी. जिसमें से एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान (अराध्या केक सेंटर) में घरेलू सिलिंडर का उपयोग किये जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत 4 जगहों पर छापेमारी की गई. जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एलपीजी की किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई होगी. एलपीजी से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06152 245023 पर दिया जा सकता है. नियंत्रण कक्ष प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक क्रियाशील है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *