घर से कुछ दूर मिली युवक की लाश, परिवार वालों ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दरियापुर थाना अंतर्गत मनिकाचक गांव में एक युवक की हत्या की जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उस युवक का शव घर से कुछ दूर देर रात्रि में बरामद किया गया. मृत युवक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के मनिकाचक गांव निवासी गुलाब राय के 35 वर्षीय पुत्र अजय राय के रूप में की गई. उसे मृत पाकर घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

 

इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उनका भाई अजय दूसरे मकान पर जाकर सोया हुआ था और रात्रि में पुलिस ने उनके घर रेड डाला. जिसके बाद में लोग घर छोड़कर फरार हो गए और पुलिस वापस लौट गई. जिसके बाद यह लोग देखे कि उन लोगों का पड़ोसी खेत की तरफ से आ रहे हैं और उसके बाद वह लोग चार चक्का गाड़ी से घर छोड़कर कहीं चले गए. उन लोगों को यह देखकर शक हुआ, क्योंकि उस परिवार से उनकी दुश्मनी चल रही है. जिसके बाद वे लोग खोजते-खोजते पुराने घर पर पहुंचे तो देखा कि अजय वहां भी नहीं है.

खोजबीन के क्रम में कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया गया. उन्होंने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक कर पड़ोसी फरार हो गए हैं. वही इस मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा दरियापुर थाने में पड़ोसियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. जिस पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. इस मामले में पूछे जाने पर दरियापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पड़ोसियों पर हत्या का आरोप पीड़ित परिवार के द्वारा लगाया गया है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी कि मामला क्या है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *