घर से एक साथ उठेगी दो अर्थी ; अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा ; एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आइटीबीपी कैंप के समीप अनियंत्रित यात्री बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण बाइक सवार एक भाई की मौत जहां मौके पर हो गई वहीं दूसरे भाई की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के चक्के में बाइक फंस गई और कुछ गज की दूरी तक बाइक घिसटती चली गई. इस घटना की सूचना मिलते हैं पूरे घर परिवार में कोहराम मच गया. मृत दोनों भाई जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नून नगर गांव निवासी भोला राय के पुत्र धुरेन्द्र राय एवं रामेश्वर राय बताये गये है.

इस संदर्भ में सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि दोनों भाई प्रतिदिन की भांति जलालपुर सब्जी खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार यात्री बस जो बनियापुर से छपरा की तरफ आ रही थी, उसकी चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कुछ दूर तक मोटरसाइकिल बस में फंसी रही और चालक बाइक के साथ घिसटता रहा. वहीं स्थानीय लोगों के हो हल्ला करने पर चालक बस खड़ी कर वहां से फरार हो गया. वहीं मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कराकर सदर अस्पताल भेज दिया गया. समाचार प्रेषण तक दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *