घर में चल रहा था चुलाई शराब निर्माण का धंधा ; 150 लीटर देसी व 200 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब के साथ दो धंधेवाजो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव स्थित दुखन मोड़ के समीप एक घर में चुलाई शराब बनाए जाने की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने छापेमारी की तो पता चला कि स्थानीय निवासी नागेश्वर राय के द्वारा अपने घर में चुलाई शराब का धंधा चलाया जा रहा है. जिसके बाद दल बल के साथ छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया. गिरफ्तार धंधेबाज शेखपुरा गांव निवासी भदई राय का 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार एवं उदाहरण का 35 वर्षीय पुत्र विजय राय बताए गए हैं. बताया जा रहा है कि दलान मालिक नागेश्वर राय पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि नागेश्वर राय के दलान में देसी शराब चुलाई जा रही है.

जिसके बाद पुलिस ने वहां से 150 लीटर देसी व 200 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब जब्त किया है. वहीं पुलिस ने भट्ठी को ध्वस्त कर सभी सामग्री जब्त कर लिया. पुलिस के पूछ ताछ में दोनों धंधेबाजो ने स्वीकार किया कि हम तीनों मिलर शराब निर्माण कर इसका धंधा करते है. बिक्री के बाद तीनों आपस मे पैसा बाट लेते थे. थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि धंधेबाज के दलान से भारी मात्रा में चुलाई शराब के साथ शराब चुलाई के सामग्री बरामद की गई है. वहां से 150 लीटर देसी व 200 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब जब्त किया है. वहीं खाली ड्राम में रखे दो सौ लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को विनष्ट कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *