घर-परिवार का खर्च और बेरोजगारी में नौकरी की तलाश ; डि’प्रेश’न में किया खुद…..

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत रकबा नहर के समीप 50 वर्षीय एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया. शव देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. शव की पहचान थाना क्षेत्र के गरुडहां गांव निवासी श्री कृष्ण चौहान के 50 वर्षीय पुत्र बलिंदर चौहान के रूप में की गई. बताया जाता है कि स्थानीय थाने के गरुड़हा गांव निवासी बलिंदर चौहान रोजगार के सिलसिले में रविवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ गया था.

जो देर शाम तक घर नहीं पहुंचा. पत्नी भी दूसरे के खेत में मजदूरी कर जब शाम घर पहुंची, तो अपने पति को ढूंढने लगी. लेकिन उनका कहीं आता पता नहीं चला. सोमवार की सुबह नहर की तरफ गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ में गमछा से लटका शव को देखा, तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया.

पत्नी बोली बेरोजगारी से डिप्रेशन में थे पति

वहीं घटना को लेकर मृतक की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि हम दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का जीविका चलाते थे. मेरे दो बच्चे हैं. किसी तरह से बेटी का हाथ पिला कर दिया गया. बेटा मनोज 18 साल का है. जो रोजगार के सिलसिले में चेन्नई गया हुआ है. सरकार की तरफ से सिर्फ राशन कार्ड मुहैया कराया गया है. घर के निर्माण और रोजगार को लेकर मेरे पति हमेशा डिप्रेशन में रहते थे. हर दिन रोजगार को लेकर भाग दौड़ किया करते थे. रोजगार नहीं मिलने के कारण मेरे पति ने आत्महत्या कर ली.


क्या कहते हैं थानाध्यक्ष.

वही घटना को लेकर भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला सुसाइड का है. परिजनों के बयान के मुताबिक. मृतक ने खुद गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अग्रिम कार्रवाई जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *