घर में लूटपाट के दौरान महिला की हत्या ; परिवार में मातम, पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सन जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी व सनसनी क्षेत्र खबर सामने आ रही है, जहां रात्रि में घर में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने घर में सो रही एक महिला के जगने पर उसकी पीट कर हत्या कर दी. जिसके बाद सामान लेकर फरार हो गये. मृत महिला जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी रामजन्म पंडित की 80 वर्षीय पत्नी रूक्मिणा देवी बताई गई है. वहीं, इस घटना के बाद दूसरे घर में मौजूद परिवार वाले जगे और जब उस घर में पहुंचे तो देखा कि उसकी मां बिस्तर पर लहु-लुहान मृत पड़ी हुई है. तब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले रखा है जिससे पूछताछ की जा रही है.

Add

वही परिवार वालों का आरोप है कि वे लोग जब पुराने घर में पहुंचे तो एक युवक भाग रहा था, जिसके बाद वह लोग उसके पीछे गए तो वह पड़ोस का ही युवक था. जिसे पुलिस ने पकड़ रखा है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी के द्वारा घर में घुसकर समान लूटने के दौरान मारपीट कर हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वही इस संबंध में दाउदपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि रात में घर में लूट के दौरान एक महिला की हत्या हुई है. इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *