घर में दहशत का बम : किशोर का अपहरण कर अपराधियों ने घर में रख दिया बम ; कहा पुलिस को सूचना दोगे तो परिवार सहित पूरे घर को उड़ा देंगे

0 minutes, 0 seconds Read

JAMUI DESK –  बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां, अपराधियों ने घर में घुसकर बम रखा और घर के नाबालिग को उठा लिया. 14 वर्षीय किशोर का अपहरण कर अपराधियों ने परिवार वालों से फिरौती भी मांगी. उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो पूरे परिवार को उड़ा देंगे. परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने फिर उनसे फिरौती की मांग की. इधर बदमाशों के जाने के बाद पूरे परिवार की हालत खराब थी. पूरी रात घर वाले डर के साये में रहे. फिर कुछ घंटे बाद घर में बम रखे होने की सूचना सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू सिंह को दी. थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ दलबल मौके पर पहुंचे. परिवार ने बताया कि कुछ नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और दो काली प्लास्टिक में बम रखकर धमकी दी और उनके घर के किशोर को उठा ले गए. इधर पुलिस ने बम को जब्त कर बम निरोधी दस्ते से उसे डिफ्यूज कराया. हालांकि, अभी तक परिजनों को बच्चा नहीं मिला है.

Add

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस मामले में सिकंदरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का लग रहा है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. जल्द ही अपहृत बालक को बरामद कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.घर में बम रखकर बच्चे का अपहरण किया गया है. सूचना पर पुलिस ने बम को जब्त कर उसे बम निरोधक दस्ते से डिफ्यूज कराया है. अपहृत की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *