घर के कमरे में चुनरी के सहारे लटका मिला महिला का शव ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत परसा गांव स्थित एक घर में महिला का शव चुनरी के सहारे लटकते हुए पाया गया. इस घटना के बाद जहां परिवार वालों में कोहराम मच गया, वहीं बनियापुर थाना पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. मृत महिला की पहचान जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत ग्राम परसा निवासी अनिल कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रूपा देवी के रूप में की गई है.

 

घटना के संबंध में बताया जाता कि परिवार वालों ने जब दोपहर में उसके कमरे में झांका तो देखकर सभी सन्न रह गये. उसका शव चुनरी के सहारे लटका हुआ था. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपु्द कर दिया गया है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी कि उस महिला के द्वारा स्वयं खुदकुशी किया गया है या मामला कुछ और है. स्थिति जो भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात की सही जानकारी हो सकेगी की उसके द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी किया गया है या मामला कुछ और है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *