गस्ती करती रही पुलिस और एसबीआई परिसर के सीडीएम मशीन को तोड़कर चो’रों ने कैश पर किया हाथ साफ ; एसपी ने कहा शीघ्र होगी गिरफ्तारी

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के परिसर में लगें सीडीएम मशीन को तोड़कर चोरों के द्वारा मशीन से कैश की की चोरी कर ली गई है. हालांकि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हुई है. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. अब पुलिस सूचना के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही बैंक के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने कहा कि एसबीआई के परिसर में लगे सीडीएम मशीन को काटकर चोरों के द्वारा एक लाख तीन हजार एक सौ रूपए की चोरी की गई है.

 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किए जाने को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस घटना की जानकारी आज शनिवार की सुबह तब हुई जब बगल के चाय दुकानदार के द्वारा थाना पुलिस को दी गई. चोरों के द्वारा सीडीएम मशीन का शटर में लगा ताला गैस कटर से काट दिया था. वही बैंक परिसर के बाहर लगें सीसीटीवी कैमरे की तार को काट दिया गया है. मौके पर मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दल बल के साथ पहुंच मामले में जांच पड़ताल कर रहें हैं.

वही ब्रांच मैनेजर मुहम्मद मुमताज आलम ने बताया कि बैक परिसर में लगें सीडीएम मशीन जो रूपये जमा निकासी के लिए लगाया गया है. जिसमें ग्राहकों के द्वारा रूपया जमा किया जाता है जिसमें एक लाख तीन हजार एक सौ रूपए थे, जो चोरो के द्वारा गैस कटर से काट चोरी कर ली गई है. वही आस पास के कैमरे में कैद फुटेज में दिखा कि कार सवार आधा दर्जन अपराधियों के द्वारा बैंक परिसर के बाहर पहुंच चादर ओढ़

कैमरे के तार को क्षतिग्रस्त कर शटर काट चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. बताते चलें कि मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक, डुमरसन गोला में भी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस के द्वारा किसी प्रकार का खुलासा नहीं हो सका है. वहीं सूत्रों ने बताया कि अपराधी लगभग-लगभग दो घंटे तक घटना को अंजाम देते रहें पर गस्ती गाड़ी को घटना का पता भी नहीं चल पाया. घटना की सूचना सुबह में ग्रामीणों के द्वारा थाना पुलिस को मिली.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *