गैस सिलेंडर लिकेज से लगी आग में बाप-बेटा झुलसे ; गंभीर स्थिति में पटना रेफर

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  रसोई बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग में बाप-बेटा झुलसकर गंभीर उसे घायल हो गए, जिन्हें परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. झुलसे बाप-बेटा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दौलतगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय किशुन चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र बुद्धू चौधरी एवं उनका 8 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शामिल है. इस घटना के संबंध में झुलसे बुद्धू चौधरी की पत्नी व परिवार वालों ने बताया कि रात के समय घर में गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था. पत्नी कुछ काम से दूसरे कमरे में गई थी. उसी बीच गैस सिलेंडर के पाइप में अचानक आग पकड़ लिया और उस कमरे में बैठे पिता-पुत्र दोनों के शरीर में आग लग गई.

जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले वासी जुटे और आग पर काबू पा लिया गया. जिसके बाप-बेटा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर धनंजय कुमार के द्वारा 8 वर्षीय आदित्य कुमार को बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया. उस दौरान परिजन दोनों को ही लेकर पीएमसीएच निकल गए हैं. इस घटना के बाद मोहल्ले में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. हालांकि मोहल्लेवासियों के प्रयास से आग पर शीध्र ही आज पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि रसोई बनाने के दौरान गैस सिलेंडर और चूल्हे से जुड़ा पाइप लीक कर गया और आग अचानक पाइप में लग गई. पाइप में आग लगने के बाद आग तेजी से फैलने लगा था. उस दौरान समीप बैठे बाप-बेटा दोनों झुलस गये.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *