गर्भ में बेटी की आशंका पर पति ने जबरन करवाया गर्भ’पात तो चली गई महिला की जान ; पति और ससुर गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – “बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे” यह स्लोगन मात्र भाषणबाजी तक ही सीमित रह गया है. क्योंकि दहेज दानव के कारण आज भी बेटी जनने में लोग संकोच कर रहे हैं. वहीं जिले में लगातार दहेज हत्या जैसी शर्मनाक घटनाएं घटित हो रही है. ताजा मामला सारण जिले के सहजितपुर थाना अंतर्गत मोती छपरा गांव से सामने आई है जहां एक विवाहिता के गर्भ में बच्ची के पलने की सूचना के बाद उसके पति ने जबरन गर्भपात करवा दिया और वह भी गंवई डॉक्टर से. जिसके बाद अधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की जान चली गई. इस घटना की सूचना के बाद मायके वाले उसके घर पहुंचे और इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई.

सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने उक्त महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका जिले के सहजितपुर थाना अंतर्गत मोती छपरा गांव निवासी प्रवीण कुमार की 30 वर्षीय पत्नी रागिनी देवी बताई गई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. वही सहाजितपुर थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस मामले में मृत महिला के मायके वालों ने बताया कि पूर्व में भी उसका पति उसके साथ मारपीट करता था.

जिसको लेकर पंचायती के बाद वे लोग उसे ससुराल में छोड़े थे. वहीं कुछ महीने बीतने के बाद रागिनी ने फोन कर मायके वालों को बुलाया और फोन पर बताया कि उसकी तबीयत खराब है. इसी क्रम में बीते दिन परिवार वालों ने जब उसके पति और ससुराल वालों को फोन कर जानकारी लेना चाहता उन लोगों ने कुछ बताने से परहेज किया और बताया कि छपरा जा रहे हैं. जब लोग छपरा पहुंचे तो उनके द्वारा बताया गया कि पटना जा रहे हैं. इसी क्रम में उन्हें जानकारी हुई की रागिनी की मौत हो चुकी है. जिसके बाद पुलिस की सूचना दी गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *