फोरलेन पर मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला मध्यनिषेध विभाग के द्वारा फोरलेन से मैजिक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त केशव कुमार झा ने बताया कि जिला अंतर्गत मद्यनिषेध के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा की गई कारवाई में शीतलपुर फोरलेन मार्ग पर एक मैजिक पिकअप वाहन के सीक्रेट चैंबर में अवैध विदेशी शराब के परिवहन में जब्त करने के साथ दो अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है.

जिनसे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद शराब की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है. वही शराब की होम डिलीवरी भी शुरू है. घर में एक कॉल पर दूध समय पर पहुंचे ना पहुंचे लेकिन शराब की डिलीवरी हो रही है. समय-समय पर स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग के पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार भी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *