फिर एक नवविवाहिता की गला दबाकर की ससुराल वालों ने हत्या ; एक दिन में तीसरी विवाहिता की हत्या से सनसनी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिला अंतर्गत बनियापुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. बता दें कि एक दिन में विवाहिता की हत्या का यह तीसरा मामला है. इससे पूर्व प्रीति और ज्योति नामक दो विवाहिता की हत्या खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में की गई है. दोनों सगे भाई की पत्नी थी. इस तीसरे मामले में मृत नव विवाहिता की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव निवासी नीरज यादव की 21 वर्षीय पत्नी रीता कुमारी बताई गई गई है, जिसकी शादी बीते वर्ष ही हुई थी. रीता जिले के मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी रामेश्वर यादव की पुत्री थी.

Add

उसकी मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतका रीता देवी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही नीरज यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद से ही रीता अपने ससुराल में रह रही थी. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी मौत की खबर मायके पक्ष को दी गई. सूचना मिलते ही मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित मायके से परिजन चतुर्भुज छपरा पहुंचे, जहां बेटी का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. वहीं सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में पलंग पर पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना को आत्महत्या या सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की गई है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *