फाइनेंस कंपनी से लूट के दौरान अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग ; एक महिला समेत चार को मारी गोली, दो गंभीर

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK –  गया जिले में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. यह घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खाजहापुर स्थित निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में हुई है. जख्मी चारों को तुरंत अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. फिलहाल सभी जख्मी का इलाज चल रहा है. जख्मी व्यक्तियों में फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर रणविजय, किरायेदार राकेश और उनकी बहन नेहा शामिल हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बैंक खुलने के बाद 08 से 10 हथियारबंद नकाबपोश अपराधी बैंक में घुसे और उन्होंने हथियार के बल पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और मोबाइल फोन भी छीन लिए. जिसके बाद, अपराधियों ने बैंक से करीब आठ से 10 लाख रुपये लूटने की कोशिश की. जब वे लूट के बाद भागने लगे, तभी बैंक के डायरेक्टर रणविजय सिंह अंदर आने लगे. उस दौरान चोर-चोर की आवाज सुनकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे रणविजय को गोली लग गई. इसके अलावा किराएदार राकेश और उनकी बहन नेहा भी गोली की आवाज सुनकर बाउंड्री से झांक रहे थे, तब उन्हें भी गोली लगी.

इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना और बुनियादगंज थाना की पुलिस ने नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि तीन लाख रुपये की लूट हुई है. इस वारदात के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों का कहना है कि ऐसी वारदातें उनके सुरक्षा को चुनौती दे रही हैं और पुलिस से बेहतर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *