फाईनेन्स कर्मियों की आंख में मिर्च पाउडर झोंक नकाबपोश अपराधियों ने लू’टे 9 लाख रूपये

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – सिवान जिले के मैरवा में नकाबपोश अपराधियों ने फाइनेंस कर्मियों की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर ₹9 लाख लूट लिया. इस बार अपराधियों ने भारत फाइनेंस बैंक के कर्मियों को अपना निशाना बनाया है. नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब फाइनेंस कर्मी रुपया लेकर बाइक से बैंक जमा करने के लिए बाइक स्टार्ट कर रहे थे.घटना नगर के प्राण गढ़ी मुहल्ले की बतायी जा रही है. नगर में लूट की घटना के बाद व्यवसायी सहित आस पास के क्षेत्रों में दहशत कायम है.

इधर घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत प्रताप सिंह और एसआइटी टीम घटना स्थल पर पहुंचकर कर्मियों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पीड़ित फाइनेंस कर्मी संतोष कुमार और मनीष कुमार ने बताया की आज 30 मार्च को 11 बजकर 55 मिनट पर अपने कार्यालय से 9 लाख रुपये बैग में लेकर बैंक आफ इंडिया में जमा करने के लिए नीचे उतरे. जैसे ही बाइक पर बैठ रहे थे. उसी दौरान एक नकाबपोश अपराधी दोनो लोगो के आँख में लाल मिर्च का पाउडर फेक दिया.

अपने आप को संभाल ही रहे थे. तब तक रुपये से भरा बैग छीनकर कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक के तरफ फरार हो गए. इधर पुलिस दावा कर रही है. जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा. इस संबंध में डीएसपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लूट की घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थानाध्यक्ष, एसआइटी और टेक्निकल टीम घटना को सत्यापित करने में जुटी हुई है. पुलिस फाइनेंस कार्यालय सहित आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *