एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव गड्ढे से बरामद ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा, हत्या की आशंका

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चनचौरा रामकोलवा गांव के समीप गड्ढे में एक युवक का शव होने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है. शव काफी गलने के कारण कंकाल दिख रहा था. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. प्रथम दृश्य मामला डूबकर मौत का प्रतीत हो रहा है लेकिन ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जता रहे हैं. मामला क्या है, यह तो जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा. वहीं इस संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पिछले 10 दिनों पूर्व हुई बारिश में मृत होने की बात बताई जा रही है.

Add

उन्होंने बताया कि जब पानी सूख गया तो खेत में घास काटने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से सड़ा-गला शव बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हालांकि स्थानीय लोग उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव फेंके जाने की भी चर्चा कर रहे है. वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही सामने आएगी. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर प्रक्रिया जारी थी. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही टिकी हुई हैं. वहीं, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *