दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में हथियारों का जखीरा बरामद ; एसटीएफ के हत्थे चढ़ा बिहार का तस्कर

0 minutes, 1 second Read

 

PATNA DESK –   बंगाल में चुनावी माहौल के बीच कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. कोलकाता के चितपुर थाना अंतर्गत बीटी रोड इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने बिहार के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपित की पहचान 40 वर्षीय शमीम आलम के रूप में हुई है, जो बिहार का मूल निवासी बताया जा रहा है. उसके पास से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद किए गए हैं. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने चुनाव के दौरान किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है. खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शमीम के पास से तीन वन-शटर आग्नेयास्त्र, एक 7 एमएम की अत्याधुनिक पिस्तौल, चार खाली मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस जब्त किए. बरामद गोला-बारूद में 100 राउंड 7 एमएम कारतूस और 14 राउंड 8 एमएम कारतूस शामिल हैं. प्राथमिक पूछताछ में आरोपित हथियारों के स्रोत और इसके गंतव्य को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है.

Add

पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि क्या इन हथियारों का इस्तेमाल मतदान के अंतिम चरणों में अशांति फैलाने के लिए किया जाना था या इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह सक्रिय है, निर्वाचन आयोग के कड़े निर्देशों के बाद कोलकाता पुलिस और एसटीएफ की टीमें इन दिनों विशेष सतर्कता बरत रही हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान हिंसा रोकने के लिए असामाजिक तत्वों और अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाए. एसटीएफ ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया. पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान शमीम से पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का भी खुलासा हो सकेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *