दु’ष्कर्म के आरोपी को गि’रफ्तार कर भेजा गया जेल ; अन्य मामले में तीन आरोपियों के घर की हुई कु’र्की-ज’ब्ती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत पियरामठ गांव में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के शामनचक गांव निवासी मुकेश नट बताया गया है. बताते चलें कि दरियापुर थाना अंतर्गत पियरामठ गांव की एक नाबालिक लड़की के साथ उक्त युवक के द्वारा दुष्कर्म किया गया था.

जिसके बाद पीड़िता के बयान पर कांड संख्या – 839/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि छानबीन के क्रम में उक्त आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं अन्य मामले में कांड संख्या-107/23, हत्याकांड में फरार चल रहे चार अभियुक्तों के घर की कुर्की-जब्ती गई है.

बताते चलें कि उक्त हत्याकांड में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव निवासी विक्रम सिंह की पत्नी रामवती देवी, पुत्र राहुल कुमार सिंह उर्फ बकुल सिंह एवं लक्ष्मण सिंह के पुत्र विजय सिंह एवं ललन सिंह शामिल है. एसपी ने बताया कि उक्त हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था. लेकिन वे लोग लगातार फरार चल रहे थे. जिसको देखते हुए उनके घर के कुर्की-जब्ती के वारंट पर आज कार्रवाई की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *