दूल्हे की कार रोक दुल्हन को ले भागे आशिक ; रोकने पर हो गई दूल्हे की पिटाई ; दुल्हन के पीछे लगी पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनी क्षेत्र खबर सामने आ रही है, जहां दुल्हन की विदाई के बाद रास्ते में दूल्हे की कार को रोककर आशिक दुल्हन को ले भागे. उस दौरान विरोध करने पर दूल्हे की पिटाई भी कर दी गई है. जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस दुल्हन के बरामदगी और उसे अपहरण करने वाले आशिकों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी प्रारंभ कर दी है. मामला जिले के जनताबाजार थाना क्षेत्र के ससना रोड की है. जहां, शादी के बाद बारात से दुल्हन विदाई गाड़ी को रोककर कुछ युवक दुल्हन को कार से लेकर फरार हो गये और दूल्हे की पिटाई भी कर दी.

Add

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात जिले के साहजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव से जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर में बारात गई थी. जहां रात्रि में निकाह सम्पन्न हुआ और शादी के बाद सोमवार की सुबह में जब बारात दुल्हन को विदा कराकर पिपरपाती वापस आ रही थी, तभी ससना गांव के समीप एक टिआगो गाड़ी पर सवार चार पांच युवक दूल्हे की कार को रोककर दुल्हन को गाड़ी से उतार कर फरार हो गए. हलांकि दूल्हे द्वारा रोकने की कोशिश की गई लेकिन युवकों ने दूल्हे की भी पिटाई कर दी और दुल्हन को लेकर फरार हो गए. इस मामले की सूचना साहजित पुर थाना को दिया गया. जिसके बाद पुलिस दुल्हन की बरामदगी हेतु छापमारी कर रही है. अब दुल्हन को भगाकर ले जाने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *