दुकान में घुस फ्रिज से निकाला ठंडा पानी दुकानदार ने मना किया तो करने लगा फा’यरिंग

0 minutes, 1 second Read

KATIHAR DESK – बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर मास्टर टोला गांव में एक युवक ने किराना दुकान के अंदर घुसकर फायरिंग करना शुरू कर दिया. गली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार सन्न रह गए. बताया जा रहा है कि महियार पुर चौक के समीप मास्टर टोला गांव में एक युवक पानी लेने पहुंचा और जोर जबरदस्ती दुकान के अंदर घुस कर फ्रीज से पानी का बोतल निकालने लगा. वही जब दुकानदार दिवाकर कुमार ने उस लड़का को मना किया तो उसने फ्रिज पर गोली चला दी.

वही गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग जमा होने लगे. जिसके बाद दुकानदार दिवारकर कुमार और उसके साथ में अन्य लोगो ने लड़के को पकड़ने की कोशिश की मगर मौका मिलते ही वह पिस्टल लहराते हुए भाग निकला. वहीं जैसे ही इस घटना की सुचना मनिहारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार पुरे दल बल के साथ पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गए. वहीं इस घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों का कहना है कि अगर गोली किसी को लग जाती तो फिर लेने के देने पड़ जाते.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *