डूबने और कटने से किशोर एवं महिला समेत तीन की मौत ; मातम में बदला होली

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में डूबने से जहां एक किशोर एवं एक महिला की मौत हुई है, वहीं एक अन्य महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है. जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में होली के बाद स्नान करने के क्रम में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. हालांकि घाट पर मौजूद अन्य युवकों के द्वारा शोर मचाकर किसी तरह उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह देखते ही देखते डूब गया. काफी मशक्कत के बाद उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया. मृत किशोर बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर गांव निवासी अशोक साह का 17 वर्षीय पुत्र सागर कुमार बताया गया है. उसे मृत पाकर घर-परिवार में होली की खुशी मातम में बदल गई.

Add
जबकि दूसरी घटना गड़खा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां नदी में डूबने के कारण एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है. मृत महिला की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत अलोनी गांव निवासी खारघु रावत की 67 वर्षीय पत्नी राम रसिया देवी के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह महिला शौच के लिए गई थी, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया.


जबकि, तीसरी घटना छपरा-सिवान रेल खंड स्थित एकमा रेलवे स्टेशन के माने-हेकाम ढाला पर ट्रेन से कट कर 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव निवासी दिलीप गिरी की पत्नी पूजा देवी बताई गई है. शव की पहचान के बाद इस घटना की सूचना परिवार वालों की दी गई और परिवार वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे. जिसके बाद एकमा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां सदर अस्पताल में उक्त तीनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *