दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक की मौत ; दोनों परिवार में मातम

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेपुरा गांव के समीप आज दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गई. मृतकों में एक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के पोहिया गांव निवासी मोहम्मद सत्तार के 65 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एजाज के रूप में हुई है. जो अपनी बेटी के शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी 5 जून को तय है. वही दुर्घटना में मृत दूसरे व्यक्ति की पहचान परसा थाना क्षेत्र के अंजनी मठिया गांव निवासी छेदीलाल राय के 24 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवारवाले रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

Add
102 एंबुलेंस के चालक एवं ईएमटी सुशील कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अभिषेक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. वही ईएमटी कर्मी ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त बाइक में एक अपाचे और दूसरी हीरो स्प्लेंडर थी. दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जो हादसे का मुख्य कारण बनी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *