दोहरे ह’त्याकांड में फरार कुख्यात चढ़ा पुलिस के हत्थे ; खुलेंगे कई बड़े राज

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK – वर्षों से फरार चल रहे दोहरे हत्याकांड के कुख्यात अपराधी को गया पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि वह गया पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था. कुख्यात अपराधी गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र निवासी सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव बताया गया है. उसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी. गया पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया. गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि सुजीत यादव को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था.

गुप्त सूचना के आधार पर उसे गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड टॉल पलाजा के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि वह बनारस में छिपा हुआ था. जहां से वह वह जगह बदल कर बाई रोड गया होते हुए कहीं और जा रहा था. उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और गया जिले के आमस जीटी रोड टॉल प्लाजा के पास घेराबंदी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.

उसने दो साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में भी शामिल था. जिसके बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. शातिर अपराधी सुजीत यादव पुलिस को चकमा देकर इधर उधर भागता फिरता रहा. उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड का मामला गया के विष्णुपद शमशान घाट पर लकड़ी की दुकान संचालित किए जाने से जुड़ा है.

शमशान के वर्चस्व को लेकर कईयों की हो चुकी है हत्या

गया के विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में लकड़ी की दुकान चलाने व वर्चस्व को लेकर अबतक कई लोगों की हत्याएं हो चुकी है. यहां तक कि गया कोर्ट के पास ही एक की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *