दो शराब भट्ठी घ्वस्त कर पुलिस ने बर्बाद किया 6000 लीटर पास ; 315 लीटर देसी शराब जब्त

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने नयागांव थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में छापामारी कर दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए 6000 लीटर पास को बर्बाद किया है. वही मौके से 315 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में नयागांव थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि छितुपाकर दियारा में नदी किनारे कुछ लोगो द्वारा शराब का भट्टी चलाया जा रहा है.

उक्त गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छितुपाकर दियरा पहुंच कर छापामारी प्रारंभ किया गया. छापामारी के दौरान 02 शराब भट्टीयों को घ्वस्त करते हुए कुल-315 लीटर देसी शराब जब्त किया एवं 6000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया. इस संदर्भ में नयागांव थाना कांड संख्या- 178/24 दर्ज कर कांड में संलिप्त शराब तस्करों/ कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. शीध्र ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *