दो दिवसीय रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की तीस कंपनियां लेंगी भाग ; अनेक बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार ; राजेंद्र महाविद्यालय में इस दिन लगेगा कैंप

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशानुसार श्रम संसाधन विभाग द्वारा सारण अवर प्रादेशिक नियोजनालय के तत्वाधान में छपरा शहर स्थित प्रसिद्ध राजेंद्र महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में निजी क्षेत्र की लगभग तीस कम्पनियों के द्वारा भिन्न-भिन्न पदों पर बेरोजगार युवकों का चयन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि आगामी

1 नवंबर एवं 2 नवंबर को छपरा शहर स्थित राजेंद्र महाविद्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बिहार के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है. जो आवेदक अभी तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हैं वो अपना निबंधन www.ncs.gov.in पर करवा लें, अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय से संम्पर्क करें. इस मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, योग्यता का प्रमाण पत्र एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो लेकर ही आवेंगे.

इस नियोजन मेला में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है. बताया गया कि इस मेले में Textiles, Security, Insurance, Marketing, Manufacturing, etc से सबंधित राज्य एवं राज्य से बाहर की कम्पनियों भाग ले रही हैं. नियोजन मेला में सभी बेरोजगार युवाओं को चयन प्रक्रिया के बाद जॉइनिंग लेटर भी दिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *