दो दिवसीय नियोजन कैम्प में 12वीं पास को भी मिलेगी नौकरी ; 7 व 8 अगस्त को नियोजनालय में लगेगा नियोजन कैंप

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN – श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 7 व 8 अगस्त अगस्त को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर का आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है तथा पंजीकरण हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. पहले दिन, यानि 7 अगस्त को, कैशपोर माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा नियुक्ति की जाएगी. संस्था द्वारा दो प्रकार के पदों ट्रेनिंग सेंटर मैनेजर एवं प्रोविजनल सेंटर मैनेजर (लोन ऑफिसर) पर कुल 25 रिक्तियों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

प्रोविजनल सेंटर मैनेजर पद हेतु वेतन Rs. 8,000 प्रतिमाह एवं बोनस निर्धारित है. जबकि ट्रेनिंग सेंटर मैनेजर के लिए Rs. 12,000 प्रतिमाह वेतन के साथ बोनस दिया जाएगा. कार्यस्थल सिवान जिले में रहेगा. वहीं, दूसरे दिन, अर्थात 8 अगस्त को, फैंसी इन्फैंसी पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा 1st से 7th तक के लिए सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इस दिन कुल 3 पदों पर नियुक्ति होगी. इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक अथवा डीएलएड निर्धारित की गई है. आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है. मानदेय का निर्धारण साक्षात्कार के बाद नियोक्ता द्वारा उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा.

इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *