दो बाइको की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौ’त ; महिला समेत दो घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थानांतर्गत मुख्य मार्ग पर दो बाइको की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत जहां छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. वही बाइक पर बैठी उसकी पत्नी एवं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है. मृत युवक की पहचान जिले के मशरक थाना अंतर्गत घोघिया गांव निवासी सुनदरदेव मांझी के 45 वर्षीय पुत्र राजू मांझी के रूप में की गई है.

वहीं घायल उसकी पत्नी गीता देवी बताई गई है. जबकि दूसरा घायल युवक मशरक थाना क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी प्रकाश राम का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजू मांझी बाइक से अपनी पत्नी को लेकर गांव जा रहा था. तभी उधर से आ रहे गंगौली निवासी राहुल कुमार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में तीनों को घायल अवस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां राजू मांझी की मौत उपचार के दौरान हो गई.

वही राहुल मांझी का उपचार चल रहा है. जबकि गीता देवी का उपचार मशरक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. चिकित्सक द्वारा राजू मांझी को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. समाचार प्रेषण तक सदर अस्पताल में मौजूद पुलिस पंचनामा की प्रक्रिया कर रही थी. वहीं रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *