दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत ; मृतक का भाई सहित दो लोग पटना रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत मुकरेड़ा गांव निवासी राजकुमार मांझी के 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है. जबकि घायलों में उसका सगा भाई 24 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के जूरन छपरा गांव निवासी राजदीप सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल सिंह शामिल हैं. हालांकि तीनों को आसानी लोगों के द्वारा उठाकर छपरा सत्र अस्पताल पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने सूरज कुमार को मृत घोषित कर दिया.

Add

जबकि घायल उसके भाई सुजीत एवं गोपाल सिंह का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहरा मच गया. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना के पुअनि राजेश कुमार ने बताया कि दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हुई है. सूरज और सुजीत एक बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए फोरलेन से होकर गड़खा जा रहे थे. तभी फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रही गोपाल सिंह की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई और यह हादसा हुआ है. वहीं इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने रात्रि में ही सूरज के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *