दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हुई चाकू बाजी ; दर्जनभर लोग गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHGAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज थाना अंतर्गत मेथवलिया जलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद हुई चाकू बाजी में दोनों ही पक्षों से दर्जनभर लोग जख्मी हो गये, जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाऊ गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जख्मी एक पक्ष से रिविलगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राजेंद्र महतो का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार, दीनानाथ महतो का 35 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र माझी एवं संतोष महतो का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल है. जबकि दूसरे पक्ष से स्थानीय थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी श्याम लाल राम का 30 वर्षीय पुत्र अमरनाथ राम, हीरालाल राम का 22 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर राम, 35 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार राम एवं 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार राम शामिल है.

Add

बताया जाता है कि दोनों गांव बिल्कुल सटे हुए हैं और किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में तनातनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. उसी बीच दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने मुन्ना कुमार महतो एवं उसके चाचा सत्येंद्र महतो को चाकू से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वहीं मारपीट के दौरान सभी जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. वही मुन्ना कुमार के पेट में लगे चाकू के कारण उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई. लेकिन, सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की रात्रि कालीन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन किसी निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर गए हैं. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *