डीएम एसएसपी आवास के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने झपट लिया व्यवसायी के गले से सोने का चेन

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित डीएम एसएसपी आवास के समीप आज दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यवसायी के गले से सोने का चेन झपट लिया और आसानी से फरार हो गये. घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मालखाना चौक एवं डीएम एसएसपी आवास के बीच की है. बताया जा रहा है कि वह व्यवसायी स्कूटी से साहेबगंज अपनी दुकान जा रहे थे. तभी बाइक सवार उचक्कों ने उनके गले से सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गए.इस संबंध में पीड़ित शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी नन्हा प्रसाद के द्वारा भगवान बाजार थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान हथुआ मार्केट जा रहे थे. उसी दौरान एसएसपी आवास के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए.

Add

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. वही भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. बता दें कि डेढ़ माह पूर्व भी एक महिला डॉक्टर के गले से चेन छीनने का प्रयास किया गया था. वहीं जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव की महिला से भी मलखाना चौक पर चेन झपटमारी की घटना सामने आ चुकी है. वही तरैया थाना क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा पिस्टल के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की लूट कर ली गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *