दिनदहाड़े हथियार के बल पर गुप्ता ज्वेलर्स से करीब ₹20 लाख की लूट ; दो बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर करीब 20 लाख रुपए के आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. घटना मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर बाजार की है. जहां दो बाइक सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने बाजार स्थित गुप्ता ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक पर सवार होकर पांच की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने बेखौफ होकर दुकान में प्रवेश किया और दुकानदार को डराते-धमकाते हुए लूटपाट को अंजाम दिया. वारदात के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए,

Add

जिससे बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद पीड़ित दुकानदार बृजबिहार गुप्ता ने मांझी थाना को लूट की जानकारी दी. जिसके बाद मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार एवं एकमा एसडीपीओ दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली. वहीं एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच के लिए नमूने एकत्रित किए हैं. घटना के समय दुकान पर बृज बिहारी गुप्ता व उनके पुत्र अरुण गुप्ता उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त दुकान में कुछ ग्राहक मौजूद थे. तभी पांच की संख्या में मुंह बांधे लोग दुकान में घुस गए.  पहले मजाक लगा मगर जब गाली देने के साथ मारपीट पर उतारू हो गए तो लगा कि बदमाश हैं.

उस दौरान शोर मचाने पर एक बदमाश ने अरुण गुप्ता के माथे पर पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे ने गोद में अपने पोता को लेकर बैठे बृज बिहारी गुप्ता के ऊपर पिस्टल तान दिया. उस दौरान डराने के लिए फायरिंग भी की. बाकी बदमाश अपने साथ लाए बोरी में सामने काउंटर व आलमारी में मौजूद गहने भरने लगे. जिसमें ज्यादातर चांदी व कुछ सोने के भी गहने थे. उसके बाद दुकान से बाहर निकलने के साथ भी फायरिंग की गई और अपनी बाइक पर सवार होकर चलते बने. उनके पिता पुलिस आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ कर रही है. दुकानदार की माने तो करीब 20 लाख के गहने की लूट हुई है. वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना हुई है. जांच की जा रही है. वहीं टीम बनाकर अपराधियों की घर-पकड़ के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *