ढूंढ रही थी बिहार के साथ यूपी की पुलिस ; अंतर राज्यीय कुख्यात अपराधी प्रेम को पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  अंतर राज्यीय कुख्यात अपराधी प्रेम यादव उर्फ विकास यादव को सारण पुलिस ने मांझी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. उसके खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है. उसके पीछे बिहार के साथ यूपी पुलिस भी लगी हुई थी. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि प्रेम यादव के विरूद्ध बिहार एवं उत्तर प्रदेश में कई कांड दर्ज है. उनके निर्देशन में कांडो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मांझी थाना को अवैध हथियार प्रदर्शन कर रहे युवक का विडियो प्राप्त हुआ.

Add

उक्त विडियो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि विडियो में दिख रहा युवक मांझी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ निवासी कृष्णा यादव का पुत्र प्रेम यादव उर्फ विकाश यादव है. जो मांझी थाना कांड सं0-400/24 के आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त है. इस संबंध में मांझी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति ग्राम फुलवरिया स्थित रामजानकी मठ के पास बगीचा में अपने हाथ में कट्टा ले कर कहीं अपराध करने के फिराक में है. इस संदर्भ में थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामजानकी मठ के पास बगीचा में पहुंच कर छापामारी किया गया.

छापामारी के क्रम में 01 देसी पिस्टल, 02 जिन्दा कारतूस एवं 01 चाकू बरामद कर प्रेम यादव उर्फ विकाश यादव को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में मांझी थाना कांड सं0-405/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ बलिया जिला के बैरिया थाना क्षेत्र में दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज है. छापामारी टीम में मांझी थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० अमित कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *