ढोढनाथ मंदिर के समीप सामंत होटल में चल रहा था देहव्यापार का धंधा ; तीन युवतियों को कराया गया मुक्त ; तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN / GOPALGANJ DESK – सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां जनता बाजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर गांव स्थित सामंत होटल में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया गया है. उस होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा था. प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनता बाजार पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में 03 युवतियों को मुक्त कराकर इस धंधें में शामिल 03 अभियुक्तों को आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ गिरफ्तार किया गया. इन बरामद युवतियों द्वारा बताया गया कि होटल संचालक उनको पैसा का प्रलोभन देकर इस कार्य के लिए प्रताड़ित करते हैं.

इस घटना की पुष्टि करते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिले के जनता बाजार पुलिस टीम द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में अनैतिक देह व्यापार के दृष्टिगत विषेष अभियान चलाया गया. उस क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जनता बाजार थाना क्षेत्र थानान्तर्गत ग्राम दंदासपुर स्थित ढोढ़नाथ मंदिर के पास सामंत होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर उस होटल में छापेमारी की गई .जहां अनैतिक देह व्यापार में लिप्त रहने के आरोप में होटल संचालक एवं अभियुक्तों के विरूद्ध जनताबाजार थाना कांड संख्या-165/24, धारा-3/4/5/6 Immoral Traffic (Prevention) Act 1956 के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्तों में जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहई गांव निवासी चितरंजन कुमार, गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत हमिन्दपुर गांव निवासी विक्की कुमार एवं सिवान जिला के दुरौंधा थाना अंतर्गत रामगढा गांव निवासी राहुल कुमार शामिल हैं.छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 राज कुमार, जनता बाजार थाना अध्यक्ष पु0अ0नि0 निर्मला सुमन, प्र0पु0अ0नि0 दिलीप चैधरी, जनताबाजार थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *