धार्मिक स्थल का पोस्टर फाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर होगी कार्रवाई ; गांव में कैंप कर रही पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत रघुपुर गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया. रात्रि में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के बाहर लगे पोस्टर को फाड़ दिया. सूचना के बाद एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर एएसपी राम पुकार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर असामाजिक तत्वों की पहचान शुरू कर दी है. वही एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे. प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया गया है.

Add

इस मामले में एएसपी श्री सिंह ने बताया कि गड़खा प्रखंड अंतर्गत रघुपुर गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया. पुलिस वहां कैम्प कर रही है. स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है. जिला प्रशासन सभी लोगों से अपील करता है कि किसी भी तरह के अफवाह से बचें. सभी लोग समाज मे शांति एवं अमन बनाये रखें. दोषियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *