डेरनी-दिघवारा पथ पर लगातार ट्रकों के परिचालन से परेशान व्यापारियों ने किया सड़क जाम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के डेरनी-दिघवारा सड़क मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही से आम जनजीवन और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसी समस्या के विरोध में रविवार को सुमंत बाबा के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लगातार ट्रकों की आवाजाही से बाजार प्रभावित हो रहा है और ग्राहक बाजार आने से कतराते हैं, जिससे व्यापार ठप्प होता जा रहा है. व्यापारी संघ के त्रिलोकी साह ने बताया कि भीड़ और धूल-धक्कड़ के कारण लोग दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

Add

वहीं सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि भारी वाहनों के परिचालन पर डीएम द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि स्टेट हाइवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे. लेकिन बालू लदे ट्रक न आने के बावजूद खाली ट्रकों के लिए कोई स्पष्ट आदेश नहीं है, जिससे परेशानी बनी हुई है. उन्होंने प्रशासन से इस पर ध्यान देने की अपील की. धरने में पैक्स अध्यक्ष मुन्ना राय, मुखिया सुनील राय, पवन साह, डॉ के एन सिंह, किशन देव, सुजीत सिंह, कन्हाई साह, उमा गुप्ता, उपेंद्र दास, मुन्ना साह, अरुण प्रसाद, सनी कुमार, सुभाष साह, मुकेश कुमार, सुनील चौधरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *