डकैत गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के अमनौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैत गिरोह के तीन सदस्यों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बता दें कि अमनौर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-अमनौर सुल्तान स्थित स्टेट बोरिंग के पास कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ एकत्रित हुए है एवं लूट की योजना बना रहें है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमनौर थाना द्वारा छापामारी टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर छापामारी किया गया.

छापामारी के क्रम में लूट की योजना बना रहें 03 अपराधकर्मियों को 01 देसी कट्टा, 01 जिन्दा कारतूस एवं 02 लूट की मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में अमनौर थाना कांड सं0-124/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ के क्रम में इनके द्वारा अमनौर थाना कांड संख्या-123/25, दिनांक-03.05.25, धारा-310 (2) भा०न्या०सं० में अपने एवं अपने अन्य तीन साथियों की पूर्ण संलिप्ता स्वीकार किया गया है.

उक्त कांड में लूटी गयी दो मोबाईल बरामद किया गया है. साथ ही इनके द्वारा बताया गया कि सभी साथ मिलकर शाम में लूट की योजना बनाते है एवं रात में राहगीरों से लूट-पाट करते है. उक्त कांड में संलिप्तत अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी है. गिरफ्तार डकैतों में अमनौर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी रविकांत कुमार उर्फ रवि सिंह, विशाल कुमार सिंह, स्थानीय थाना क्षेत्र के सहादी गांव निवासी संचीत कुमार सिंह शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *