द’हशत फैलाने के लिए बाजार में फा’यरिंग कर रहे ब’दमाश को ऑटोमेटिक पि’स्टल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार ; 21000 नकद बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के नगर थाना पुलिस ने बसडीला बाजार में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से 01 पिस्टल, 02 चाकू, नकद 21000 एवं 02 मोबाइल बरामद किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित बसडीला बाजार में किसी व्यक्ति के द्वारा फायरिंग किया जा रहा हैं. सूचना का सत्यापन हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार बदमाश नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी हैं. जिसके पास से 01 पिस्टल, 02 चाकू, नकद 21000 एवं 02 मोबाइल बरामद किया गया. इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में नगर थाना के पु०अ०नि० आमिर हुसैन, पु०अ०नि० लालू प्रसाद मल्लाह एवं तकनीकी शाखा से पु०अ०नि० विकास कुमार, सि0 / 272 प्रवीण कुमार, सि0 / 03 रविशंकर कुमार, सि० / 278 अनिल कुमार शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *