द’हेज में मोटरसाइकिल के लिए बहू की ह’त्या ; सास गिरफ्तार, अन्य फरार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के खिरीडीह बाबू छावनी गांव में एक विवाहिता की गले में फंदा लगाकर हत्या की जाने का मामला सामने आया है. मृतका का नाम साना खातून उर्फ नेहा है जो खिरीडीह बाबू छावनी के साहिल अंसारी की 20 वर्षीय पत्नी है. मृतका के दादा अकबर अंसारी ने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के कारण पोती की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दिया. मृतका के दादा का कहना है कि 1 वर्ष पूर्व उसने अपने पोती की शादी विजयीपुर थाने के खिरीडीह बाबू छावनी गांव के इस्लाम अंसारी के लड़के साहिल अंसारी के साथ कर दिया था.

शादी के 2 महीने बाद से ही ससुराल वालों ने मोटरसाइकिल की मांग करना प्रारंभ कर दिया तथा पोती को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे. पोती ने कहा भी था कि जो कुछ आप लोगों ने तय किया था वह सब मेरे घर वालों ने दिया है. अब उनका समर्थ मोटरसाइकिल देने का नहीं है. इसी बीच रविवार की दोपहर बाद पति साहिल अंसारी, श्वसुर इस्लाम अंसारी, सास तथा सोनी खातून ने मिलकर पोती के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद जब उसके घर पहुंचे तो देखा कि उसकी पोती के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया गया है.

पुलिस को सूचना दिया गया. विजयीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. पुलिस ने दहेज और हत्या की प्राथमिकी करते हुए सास नजबुन खातून को रविवार की देर रात्रि गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *